दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस की जनसभा पर सांसद एवं मंत्रियों ने भाजपा माकपा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला 

दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस की जनसभा पर सांसद एवं मंत्रियों ने भाजपा माकपा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला 

दुर्गापुर : दुर्गापुर के गाँधी मोड़ मैदान में आज तृणमूल कांग्रेस की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था | इस सभा में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मंत्री मलाय घटक, मंत्री प्रदीप मजूमदार, मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती के साथ की तमाम विधायक एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे | इस सभा में उपस्थित नेताओं ने एक एक कर अपने वक्तव्य मे विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला | इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य मे बताया कि केंद्र की बीजेपी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है | बीजेपी की सरकार ने कहा था कि हर साल दो करोड़ बेकार लोगों को रोजगार मिलेगा लेकिन अभी तक किसी को भी रोजगार नहीं दिया जा रहा है | केंद्र सरकार के तमाम कारखाना,बैंकों को बंद कर दिया जा रहा है | बीजेपी सरकार सिर्फ इलेक्शन के पहले बड़ी-बड़ी बातें करती हैं | उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की ओर से जन्म से मृत्यु तक विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को मदद की जा रही है | लोगों से अपील है कि वह सरकारी सुविधाओं का लाभ ले हमारी सरकार हमेशा आप लोगों के साथ है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0